Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बर्फीली और पछुआ हवाओं से सड़कें हुईं सूनी
#Thandh #Sardi #hawa #Sadak #Coldwings #Weather
मेरठ और पश्चिम उप्र के जिले इन दिनों शिमला से अधिक ठंडे हो रहे हैं। इस सर्दी के मौसम में पिछले 15 दिनों में यह दूसरी बार ऐसा हुआ है जब मेरठ और पश्चिम उप्र शिमला से अधिक ठंडा हुआ है। गत रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान 15 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि मेरठ और आसपास के जिलों का तापमान 13—14 डिग्री के बीच रहा। पश्चिम उप्र के जिले खासकर मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर इस समय जबरदस्त कोल्ड की चपेट में हैं। इन जिलों में 13 किमी की रफ्तार से बर्फीली और पछुआ हवाएं चल रही है। जिसके चलते जिंदगी घरों में कैद होकर रह गई है।पिछले दिनों पश्चिमी उप्र के ज्यादातर जिलों में रुक-रुक के बारिश के बाद लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के अन्य जिलों में इस समय कोहरे ने परेशान किया। इस घने कोहरे के चलते लोगों को काम करने में दिक्कतें आईं। उधर, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश कि चेतावनी दी है।

Category

🗞
News

Recommended