Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद अब टीम इंडिया अपने घर में इंग्लैंड से लोहा लेने वाली है जिसकी शुरुआत 5 फरवरी से होगी. भारत और इंग्लैंड की सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच चेन्नई के मैदान पर होने वाले हैं. इसके बाद मोटेरा में सीरीज के बाकी दो टेस्ट खेले जाएंगे. एक टेस्ट डे नाइट होने वाला है. ये सीरीज भारत में होने वाली है और विराट कोहली के पास मौका है कि वो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. भारत ने विराट कोहली और एम एस धोनी की कप्तानी में 9-9 घरेलू सीरीज जीती है. विराट कोहली अगर अब इंग्लैंड को हरा देते हैं तो उनके नाम दस सीरीज हो जाएगी.

Category

🥇
Sports

Recommended