Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आवास दिलाने के नाम पर घूस लेते ग्राम पंचायत अधिकारी का वीडियो वायरल
#Awash dilane ke naam par #Rishwat lete video hua #Viral
ललितपुर जहां एक और प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करके पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित जन हितैषी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम कर रही है ताकि वह इज्जत के साथ अपना जीवन यापन कर सकें। वहीं दूसरी ओर उसी सरकार के भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी पात्र लाभार्थियों से शासन द्वारा संचालित जन हितेषी योजना के क्रियान्वयन में हजारों रुपए की रिश्वत लेते हुए नजर आ रहे हैं । ऐसे ही एक मामले में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर गांव में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा पात्र लाभार्थी से 10 हजार रुपये की अबैध रूप से मांग की गई । जब उसने भ्रष्ट ग्राम पंचायत अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत दी तभी लाभार्थी में पैसे देते हुए उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिससे महकमे में हड़कंप मच गया।

Category

🗞
News

Recommended