Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जिले का मुख्य पोस्ट ऑफिस उस वक्त जंग का मैदान बन गया जब आधार कार्ड में करेक्शन कराने आए दंपत्ति के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की हुई। दंपत्ति का आरोप है कि पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों के द्वारा उनके साथ हाथापाई और गाली गलौज की गई है। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों की दखल के बाद मामले को शांत कराया गया।
शुक्रवार को जिले के न्यायलय के समीप स्थित मुख्य पोस्ट ऑफिस पर आधार कार्ड में करेक्शन कराने आए भूतेश्वर निवासी प्रवेश कुमार और उनकी पत्नी ज्योति के साथ पोस्ट ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। दंपत्ति के साथ हुई धक्का-मुक्की और अभद्रता को देख पोस्ट ऑफिस में आए लोग एकत्रित हो गए और हाथापाई की नौबट तक आ गई। पीड़ित प्रवेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को वह आधार कार्ड में करेक्शन कराने के लिए आए थे और कचहरी स्थित मुख्य डाकघर के अधिकारियों के द्वारा कनेक्टिविटी ना होने की बात कहकर शुक्रवार को आने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि आज जब करेक्शन कराने के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंचा तो आधार कार्ड डेस्क पर बैठे अनिल और रूपेंद्र नाम के कर्मचारी आधार कार्ड में करेक्शन करने से आनाकानी करने लगे और जब करेक्शन ना करने की वजह पूछी गई तो अधिकारी अभद्रता पर उतर आए।
पीड़ित का यह भी कहना है देश के ऊपर बैठे कर्मचारी ने गाली गलौज शुरू कर दी और आधार कार्ड में करेक्शन कराने के लिए लाए गए कागजों को फाड़ दिया। 3 दिन से लगातार पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी परेशान कर रहे हैं और काम नहीं करना चाहते।

Category

🗞
News

Recommended