Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कम ही लोगों को ये पता होता है का वर्ष में दो नहीं बल्कि चार नवरात्रि आती हैं। वर्ष में क्रमश: माघ, चैत्र, आषाढ़ और अश्विन माह में नवरात्रि पड़ती हैं। इनमें चैत्र माह और अश्विन माह की नवरात्रि साधारण जन के लिए होती हैं। चैत्र की नवरात्रि को बसंत नवरात्रि और अश्विन की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। तो वहीं माघ माह और आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि आती हैं। नवरात्रि में जहां मां के नौ स्वरूपों का पूजन किया जाता है तो वहीं गुप्त नवरात्रि में मां आदिशक्ति की दसमहाविद्याओं की साधना की जाती है। माघ माह में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि 12 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार से शुरू हो रही है। तो चलिए जानते हैं गुप्त नवरात्रि का महत्व प्रतिपदा तिथि और घटस्थापना मुहूर्त


#MaghGuptNavratri2021 #MaghGuptNavratri2021KalashSthapanaMuhurat

Recommended