Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे मकानों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। डूडा विभाग के द्वारा नए मकानों की जियो टैग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को खोल दिया गया है। लाभार्थी अपना रजिस्ट्रेशन डूडा कार्यालय जाकर करा सकते है।
कोविड-19 के चलते जिले के डूडा विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर दिया था। डूडा विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले मकानों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की है। डूडा विभाग के परियोजना अधिकारी रमेश कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना को देखते हुए जिस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था। वह प्रक्रिया आम जनमानस के लिए खोल दी गई है। उन्होंने यह भी बताया डूडा विभाग से जो फाइल है जियो टैग के लिए नगर निगम जाती है और मकान बनवाने के नाम पर कोई भी व्यक्ति आपसे पैसा मांगता है तो आप डूडा विभाग के सरकारी नंबर 85730022 99, और नगर निगम के नगरायुक्त साहब के सरकारी नंबर 8218996301,0565-2500006 पर सूचना दें। इन नंबरों पर सूचना मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी। लोगों से ये भी अपील की है कि किसी के झांसे में ना आए। डूडा विभाग आकर अपने कागजों को जमा करें और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लें।

Category

🗞
News

Recommended