Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गोद लिए दलित वर-बधू को दिया आशीर्वाद
#Rajnath singh ne #Var vadhu ko #diya aasirvaad
ग़ाज़ीपुर के सैदपुर में गोद लिए अपने बेटे की शादी में आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सैदपुर क्षेत्र के मदारीपुर पहुंचे। जहां रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गोद लिए युवक डा.बिजेंद्र की शादी के मौके पर पहुंच कर वर वधू को आशीर्वाद दिया।19 वर्ष पूर्व राजनाथ सिंह ने बिजेंद्र को गोद लिया था,और उनकी शिक्षा दीक्षा के दायित्व का निर्वहन किया।बिजेंद्र आज डॉक्टर हैं,और फैजाबाद के गोसाईगंज सीएचसी में एमओ के रूप में तैनात हैं।आज बिजेंद्र के विवाह के अवसर पर पहुंच कर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वर वधू को अपना आशीर्वाद दिया।इस दौरान केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी उनके साथ मौजूद रहे।इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया से भारत चीन विवाद के सवाल पर बातचीत करते हुए कहा कि हमारे देश की सेना के शौर्य और पराक्रम पर किसी को संदेह नही करना चाहिए।भारतीय सेना के धैर्य,शौर्य और पराक्रम पर सभी देशवासी को गर्व है।

Category

🗞
News

Recommended