Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शुजालपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कालेज अध्यक्ष पंकज जाट के नेतृत्व में शासकीय जवाहर लाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय की प्राचार्य डा. कुसुम जाजू को ज्ञापन सौंपा गया। महाविद्यालय पुस्तकालय में अंग्रेजी व हिंदी माध्यम की पुस्तकों की कमी होना बताई। छात्रों के हितों को देखते हुए पुस्तको की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। जिससे छात्र-छात्राओं की परेशानियां दूर हो सके तथा पुस्तकालय से पुस्तके जारी कराने में आसानी रहे। संगठन ने ज्ञापन में कहा कि पुस्तकों की कमी को दूर किया जाता है तो इसका लाभ विद्यार्थियों को मिल सकेगा। इस दौरान कृष्णा,दीपक जाट, प्रदीप मेवाड़ा, पवन मेवाड़ा, किशोर, वाजिद, आनंद दांगी,लोकेश मेवाड़ा, नदीम खान, भूपेंद्र कुशवाह, सूरज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Category

🗞
News
Comments

Recommended