Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जहा एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर सरकारी देशी शराब की दुकानों को गांव- बस्ती से कम से कम 250 मीटर दूरी पर रखने के जिला आबकारी विभाग को सख्त निर्देश दिए थे लेकिन वही आबकारी विभाग के आधिकारी इसे नजर अंदाज करते नजर आ रहे हैं
जी हां मामला जिला हमीरपुर के ग्राम भेडी डांडा का है जहा पर बस्ती के बीच में सरकारी देशी शराब की दुकान होने के कारण बस्ती में रह रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बस्ती के अंदर दुकान होने के कारण लोग वही दारू पीकर भद्दी भद्दी गालियां और हंगामा करते हैं जिससे बस्ती में रह रही महिलाएं और बच्चो पर बुरा असर पड़ता है इतना ही नहीं देशी शराब की दुकान से मात्र 100 मीटर की दूरी पर राजकीय हाईस्कूल भी संचालित है जिससे छात्र - छात्राओं को भी आने जाने में समस्या होती है जिससे बस्ती निवासियों सहित छात्र - छात्राओं ने भी सरकारी देशी शराब की दुकान को बस्ती से बाहर रखवाने की मांग की है, जिसमे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है

Category

🗞
News

Recommended