Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सपा पार्टी को लेकर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का बड़ा बयान
#Sapapartykolekar #Swamiprasadmauryaka #Bayan
गाजीपुर उत्तर प्रदेश सरकार के 4 साल पूरा हो जाने के बाद लगातार प्रदेश सरकार के द्वारा कार्यक्रम किए जा रहे हैं। ताकि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। इसी कड़ी में आज जनपद गाजीपुर के लंका मैदान में श्रम विभाग के द्वारा मजदूर परिवार को अन्य योजनाओं से लाभान्वित कर प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही रजिस्टर्ड श्रमिकों के बेटे और बेटियों को विभाग के द्वारा 493 साइकिल कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के हाथों बांटा गया। इस दौरान डीएम, सीडीओ के साथ सदर विधायक संगीता बलवंत, जमानियां विधायक सुनीता सिंह के साथ तमाम लोग मौजूद रहे। वही मजदूरों के बेटे बेटियों को मिली साइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Category

🗞
News

Recommended