Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पूर्वांचल के गाज़ीपुर में पहली बार हुई नेशनल चैंपियनशिप
#Purvanchal ke #Gazipurme #pahli baar #Championship
गाजीपुर में 17 मार्च से नेशनल जूनियर और सब जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन चल रहा था जिसका आज समापन हुआ।नेशनल पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के ने इस चैंपियनशिप का आयोजन किया।चैंपियनशिप में लगभग पूरे भारत के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 25 राज्यों के करीब 600 खिलाड़ियों के बीच चली इस चैंपियनशिप में जूनियर पुरुष वर्ग में 51 अंकों के साथ कर्नाटका प्रथम स्थान पर,50 अंकों के साथ तमिलनाडु दूसरे स्थान पर जबकि 40 अंकों के साथ पंजाब तीसरे स्थान पर रहा।जूनियर महिला वर्ग में 51 अंकों के साथ हरियाणा प्रथम स्थान पर,48 अंकों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर जबकि 37 अंकों के साथ केरला तीसरे स्थान पर रहा।सब जूनियर पुरुष वर्ग में 45 अंकों के साथ तमिलनाडु प्रथम स्थान पर,42अंकों के साथ उत्तर-प्रदेश दूसरे स्थान पर जबकि 41 अंकों के साथ राजस्थान तीसरे स्थान पर रहा।

Category

🗞
News

Recommended