Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मस्जिद में लाउडस्पीकर से अजान पर राज्यमंत्री की आपत्ति
#Masjid me #loudspeker ko lekar #Rajyamantri ki aapati
जहां यूपी के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मस्जिद में लाउडस्पीकर से अजान पर आपत्ति जताई है।राज्यमंत्री आनंद स्वरूप बलिया से बीजेपी विधायक है।उन्होंने डीएम बलिया को पत्र लिख कर शहर के काजीपुरा स्थित मदीना मस्जिद में लाउडस्पीकर से होने वाली अजान पर एतराज जताया है।उन्होंने डीएम को लिखे पत्र में लाउडस्पीकर के जरिये होने वाकई अजान के तेज शोर से इलाकाई लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने की बात कही है।राज्यमंत्री ने लाउड स्पीकर से अजान के चलते ध्वनि प्रदूषण और क्षेत्र में स्थित स्कूल,कालेज के पठन पाठन प्रभावित होने की बात भी पत्र में लिखी है।इतना ही नही ध्वनि प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का हवाला भी दिया है।राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने लाऊड स्पीकर से अजान के चलते खुद के योग,ध्यान,पूजा पाठ और शासकीय कार्य बाधित होने की बात कही है।

Category

🗞
News

Recommended