Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन वन डे मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इसका पहला मैच हो गया है और टीम इंडिया ने पहला ही मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है. हालांकि अभी दो मैच बाकी हैं. लेकिन दूसरे वन डे से पहले टीम इंडिया के लिए अच्‍छी खबर नहीं है. टीम इंडिया के सलामी बल्‍लेबाज और हिटमैन रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर पहले मैच में घायल हो गए थे. इसके बाद दोनों ही खिलाड़ी फील्‍डिंग करने मैदान में नहीं आए. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि दूसरे और तीसरे वन डे रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर खेलेंगे या नहीं. अगर ये दोनों खिलाड़ी सीरीज से बाहर होते हैं तो टीम इंडिया के लिए आगे की राह मुश्‍किल हो सकती है. वहीं करीब 20 दिन बाद ही आईपीएल 2021 भी शुरू होना है. 

Category

🥇
Sports

Recommended