Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
हर वर्ग का विकास ही भाजपा का लक्ष्य - सुरेश राणा
#har varg ka vikash #Bhajpa ka lakshya
शामली के थानाभवन खंड विकास कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ मंत्री सुरेश राणा ने किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए गन्ना मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है। श्रम विभाग की ओर से गरीब परिवारों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया गया है। जिनका लोग लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार आने के बाद ही प्रदेश में गुंडागर्दी जड़ से खत्म हुई है। आज यहां के गुंडे या तो पुलिस की गोलियों का शिकार हो चुके हैं या फिर दूसरे राज्य में जाकर छिप चुके हैं। कार्यक्रम में श्रम विभाग की ओर से गन्ना मंत्री ने 16 लोगों को साइकिल वितरित की। इसके अलावा पांच पात्र लोगों को आयुष्मान योजना के कार्ड बांटे गए।

Category

🗞
News

Recommended