Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
योगी के मंत्री का बयान- अब मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से दिलाई जाएगी निजात
#Up matri ka #Burkhe ko lekar #Bayan
खबर उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने अजान पर बयान के बाद अब बुर्के को लेकर सवाल खड़े किए हैं। योगी सरकार के मंत्री ने बुर्के को अमानवीय व्यवहार और कुप्रथा करार देते हुए कहा कि देश में तीन तलाक की तर्ज पर मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से भी मुक्ति दिलाई जाएगी। इससे पहले अजान को लेकर उन्होंने बलिया के डीएम को खत लिखकर विवाद को जन्म दिया था। संसदीय कार्य राज्यमंत्री शुक्ल ने कहा, 'देश में मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से भी मुक्ति दिलाई जाएगी। अनेक मुस्लिम देशों में बुर्के पर पाबंदी है और यह अमानवीय व्यवहार और क्रूर प्रथा है।

Category

🗞
News

Recommended