Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पंचायत चुनाव में 39 सीटों के आरक्षण बदलने को लेकर डीपीआरओ पर लगे गंभीर आरोप
#Panchayatchunav #Arakshan#Dpropargambhiraarop
कानपुर देहात. जिले में पंचायत चुनाव से पहले जारी किए गए क्षेत्र पंचायत के आरक्षण में डीपीआरओ पर रुपये लेकर सीटे बदलने का गम्भीर आरोप लगा है। हाईकोर्ट ने 2015 के आरक्षण पर चुनाव कराने के लिये राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत को निर्देशित किया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने यूपी के सभी जनपदों में 2015 की आरक्षण सूची जारी कर चुनाव कराने के लिये निर्देश दिया। जिसके बाद कानपुर देहात में भी आरक्षण जारी हुआ। लेकिन जनपद के मलासा ब्लाक से बीडीओ द्वारा जारी की गई आरक्षण सूची को डीपीआरओ ने बदल दिया और अंतिम आरक्षण सूची जारी कर 39 गांवों का आरक्षण बदल दिया।

Category

🗞
News

Recommended