Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सफाई कर्मचारी को दबंगों ने जमकर पीटा
#safai karamchari ko #Dabango ne #jamkar Pita
बस्ती जनपद के हरैया ब्लॉक से अटेच सफाई कर्मचारी को दंबग दुकानदार ने जमकर पीट दिया। सफाई कर्मचारी की गलती मात्र इतनी थी कि वह दंबग की दुकान पर सरकारी कागजों की फोटो कापी नही करवाई, बस फिर क्या था, इस बार से गुस्साए दबंग दुकानदार ने ब्लाक के सफाई कर्मचारी को लाठी डंडे से पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित सफाई कर्मी ने अपने संघ पदाधिकारियों के साथ दबंग दुकानदार के खिलाफ थाने पर पहुंच कर तहरीर दी है ,यह पूरा मामला हर्रैया थाना क्षेत्र के विकासखंड का है जहां तैनात सफाई कर्मी ब्लॉक के कुछ सरकारी कागजों की फोटो कापी कराने के लिए एक दुकान पर गया था। फोटो कापी कराकर लौटते समय दूसरा दुकानदार इस बात से खफा हुआ कि मेरी दुकान पर फोटो कापी आखिर क्यो नहीं करायें जिसको लेकर उसने सफाई कर्मी को लाठी डंडो से पीटना शुरु कर दिया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी जिसको लेकर सफाई कर्मचारी संघ में रोष ब्याप्त हुआ और सफाई कर्मचारी संघ के लोगों ने मिलकर थाने पर तहरीर दिया।

Category

🗞
News

Recommended