Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आईपीएल 2021 बीसीसीआई ने स्थगित कर दिया है. लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पहले ही साफ कर चुके हैं कि आईपीएल को रद या कैंसिल नहीं किया गया है. इसे स्थगित किया गया है, यानी टाला गया है. यानी आईपीएल 2021 फिर से होगा, और वहीं से होगा, जहां पर अभी बंद हुआ है. यानी जितने मैच हो चुके हैं, उसी के आगे आईपीएल होगा. जो टीम प्वाइंट्स टेबल में जहां पर है, वहीं से आगे के मैच खेलेगी. बस कुछ दिन का अंतराल आईपीएल में आएगा. लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आईपीएल के बचे हुए मैच आखिरी होंगे कब. तो इसका जवाब है कि शायद सितंबर में. हालांकि पक्के तौर पर तो अभी भी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन माना जा रहा है कि इसी साल जो टी20 विश्व कप होना है, उससे पहले या फिर टी20 विश्व कप के बाद बचे हुए मैच करा लिए जाएंगे. बीसीसीआई फिलहाल इसी विकल्प पर विचार कर रही है. 

Category

🥇
Sports

Recommended