Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
नई दिल्ली,13 मई। देश के कई राज्यों में मौसम ने पलटी मारी है। आज सुबह-सुबह दिल्ली में बादल बरसे हैं, जिससे मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। केवल दिल्ली ही नहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, एमपी, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी कल शाम से बारिश हो रही है, जिससे कि तापमान में गिरावट आई है और मौसम में गर्मी कुछ कम हुई है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में आज दिन भर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और शाम तक राजधानी में हल्की से तेज बारिश के भी आसार हैं।

Category

🗞
News

Recommended