Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी कहा जाता है. योगिनी एकादशी व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी के लिए रखा जाता है. उत्तर भारतीय पञ्चाङ्ग के अनुसार आषाढ़ माह में कृष्ण पक्ष के दौरान और दक्षिण भारतीय पञ्चाङ्ग के अनुसार ज्येष्ठ माह में कृष्ण पक्ष के दौरान योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2021) पड़ती है. माना जाता है कि उस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा रहती है. योगिनी एकादशी का व्रत करने से सारे पाप मिट जाते हैं और जीवन में समृद्धि और आनन्द की प्राप्ति होती है. योगिनी एकादशी का व्रत करने से स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है. योगिनी एकादशी तीनों लोकों में प्रसिद्ध है. इस एकादशी का व्रत रखने का उतना ही महत्व होता है जितना 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने का होता है. इस साल योगिनी एकादशी का व्रत 5 जुलाई 2021 यानी सोमवार के दिन रखा जाएगा. ऐसे में योगिनी एकादशी का व्रत रखते समय कुछ कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहि

#Yoginiekadashi2021

Recommended