Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास लिए हुए आज पूरा एक साल हो गया. आज से ठीक एक साल पहले 15 अगस्‍त के ही दिन शाम को सात बजकर 29 मिनट पर महेंद्र सिंह धोनी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. उस दिन को एक साल हो गया है, जब टीम इंडिया, क्रिकेट और एमएस धोनी फैंस का दिल टूट गया, जब पता चला कि एमएस धोनी अब कभी भी टीम इंडिया की नीली जर्सी में दिखाई नहीं देंगे. आज एक बार फिर फैंस एमएस धोनी को याद कर रहे हैं. एमएस धोनी के संन्‍यास के ऐलान के कुछ ही देर बाद उनके जिगरी दोस्‍त टीम इंडिया के बल्‍लेबाज सुरेश रैना ने भी संन्‍यास ले लिया था. इससे पता चलता है कि इन दोनों की दोस्‍ती कितनी मजबूत है. आईपीएल के कुछ सीजन को छोड़ दिया जाए तो ये दोनों एक ही टीम चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स से खेल रहे हैं. अब कुछ ही दिन बाद यानी करीब एक महीने बाद एक बार फिर ये जोड़ी यूएई के मैदान पर एक साथ दिखाई देगी. 

Category

🥇
Sports

Recommended