Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
कांग्रेस हाई कमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांगा है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस आलाकमान ने 40 विधायकों की पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाने की मांग को स्‍वीकार कर लिया है. बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ कुछ दिन से पार्टी में बगावत के सुर बुलंद हो रहे थे. नवजोत सिंह सिद्धू से भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की तनातनी चल रही है. दोनों के रिश्ते कभी बेहतर नजर नहीं आए. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके बताया कि पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम 5 बजे होगी. बैठक में दो पर्यवेक्षक अजय माकन और हरीश राय चौधरी भी मौजूद रहेंगे. बता दें कि कांग्रेस के 77 विधायक हैं. जिसमें से 40 विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज चल रहे हैं. नाराज विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के खेमे के बताए जा रहे हैं.
#PunjabCongresscrisis #CaptAmarindersingh #NavjotSinghSidhu

Category

🗞
News

Recommended