Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद सियासी घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है...पीड़ितों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने पहले हिरासत में ले लिया था.. अब सीतापुर में प्रियंका गांधी समेत 11 लोगों पर धारा 144 तोड़ने का आरोप लगा है...इधर कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर जगह जगह विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है...वहीं लखनऊ पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया...इस बीच सोशल मीडिया पर इस हिंसा को लेकर कई तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं...जिसमें कई तरह के दावे किए जा रहे हैं...जबकि बीजेपी भी अब फ्रंटफुट पर आकर विपक्ष के हमलों का जवाब दे रही है...लखीमपुर खीरी  मामले में अजय मिश्र ने सफाई दी है कि घटनास्थल पर ना वो और ना ही उनके बेटे मौजूद थे...और वो हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं#LakhimpurSpecial #RahulGandhi #PriyankaGandhi

Category

🗞
News

Recommended