Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
फिल्म शोले की तर्ज पर इन दिनों बॉलीवुड में एक डायलॉग मशहूर हो गया है, जरा संभल कर धुआं उड़ा नहीं तो वानखेड़े आ जायेगा. फिलहाल, इन दिनों एक नाम ने फिल्मी दुनिया के नशाखोरों को आतंकित कर रखा है. ये नाम है समीर वानखेड़े. वानखेड़े मुंबई के नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी हैं. उन्होंने बीते साल भर से बॉलीवुड की नशमुक्ति की मुहिम चला रखी है. वानखेड़े की गिरफ्त में आने वाले सबसे ताजा शख्स हैं, बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान. शाहरुख खान का बेटा होना आर्यन को वानखेड़े के कहर से बचा नहीं पाया. इससे पहले भी शाहरूख खान से पंगा ले चुके हैं समीर वानखेड़े |

#SameerWankhede #AryanKhanNCB

Recommended