Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
बुलंदशहर, 18 अक्टूबर: यूपी के बुलंदशहर में जहांगीराबाद स्थित अनाज मंडी के बाहर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आरोप हैं कि मंडी में सुबह व्यापारियों व किसानों के बीच माल का सौदा व वारदाने में माल का भराव कार्य हो गया था, लेकिन अचानक हुई बारिश के बाद व्यापारियों ने माल भीग जाने की वजह से खरीद से इनकार कर दिया। इसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उधर, जाम की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया, लेकिन किसान बड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं।

Category

🗞
News

Recommended