Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
टी20 ​विश्व कप 2021 में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का आमना सामना होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 31 अक्टूबर को मैच होगा. ये मैच उसी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर होगा, जहां भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ था और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया अपना पहला मैच हार चुकी है और अब उस पर सेमीफाइनल में न पहुंच पाने का भी दबाव है. वहीं न्यूजीलैंड को भी अपने पहले मैच में पाकिस्तान से हार मिली है, इसलिए दोनों टीमें एक ही जगह खड़ी हुई हैं. यानी दोनों टीमों के ​ल​लिए ये करो या मरो का मैच होगा.भारतीय टीम की बात करें तो आईसीसी की प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से काफी पीछे है. केवल दो ही बार ऐसा हुआ है, जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हरा पाई है, बाकी हर बार हार ही मिली है. पिछली बार साल 2003 के विश्व कप में ऐसा हुआ था, जब भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था, इसके बाद से जीत का इंतजार किया जा रहा है. आपको याद ही होगा कि साल 2019 के विश्व कप के सेमीफाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था और उसी के साथ टीम इंडिया का ​खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया था. 

Category

🥇
Sports

Recommended