Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
टीम इंडिया (Team India) आज टी20 वर्ल्ड कप का अपना सबसे बड़ा मैच खेल रही है. टूर्नामेंट के (T20 World Cup 2021) अपने तीसरे मुकाबले में टीम अफगानिस्तान के खिलाफ (India vs Afghanistan) पहले बल्लेबाजी कर रही है. मैच में ऑफ स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) को भी मौका दिया गया है. आर अश्विन ने अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच जुलाई 2017 में खेला था. यानी उन्हें 4 साल बाद मौका मिला है. वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 से अधिक विकेट ले चुके हैं. उन्हें वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) की जगह टीम में शामिल किया गया है. स्पिन पिच पर अश्विन का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. इस कारण वे मैच में उतरे हैं.

Category

🥇
Sports

Recommended