भामाशाहमंडी में सोमवार को कृषि जिंस के लगभग 125000 कट्टे की आवक रही। गेहूं 40, सरसों 100, चना 50 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा। लहसुन की आवक लगभग 15000 कट्टे की रही। लहसुन 200 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा। लहसुन 4000 से 21500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। वहीं खाद्य तेल के भावों में तेजी रही।
भाव : गेहूं 2370 से 2750, धान सुगन्धा 2400 से 2601, धान (1509 ) 3000 से 3251, धान (1718) 3600 से 3901, धान पूसा 2800 से 3401 सोयाबीन 4200 से 4701, सरसों नई 4500 से 5151, अलसी 4500 से 4950, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4500 से 5000, बाजरा 2100से 2300, मक्का 2000 से 2100, जौ नया 1600 से 1950, तिल्ली 11500 से 13500, मैथी 4500 से 5450, कलौंजी 13000 से 17850, धनिया नया सूखा बादामी 5800 से 6300, धनिया नया ईगल 6300 से 6700 रंगदार, 7000 से 8500, मूंग 6500 से 7500, उड़द 4000 से 9000, चना देशी 5800 से 6300, चना मौसमी 5800 से 6200, चना पेप्सी 5800 से 6500।
कोटा सर्राफा: चांदी में मंदी, सोना तेज कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी में मंदी रही, जबकि सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 100 रुपए मंदी के साथ 82,100 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 1150 रुपए तेजी के साथ भाव 72,600 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 82,100 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 71600 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 73,000 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।