Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
हिण्डौनसिटी. खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल के पकने से अभी वक्त है, लेकिन इस बार किसानों को उपज का पहले से ज्यादा दाम मिलेगा। एमएसपी खरीद दर में 150 रुपए इजाफे के साथ राज्य सरकार की मिलने वाली125 रुपए बोनस राशि से किसानों की जेब मोटी होगी। वहीं समर्थन मूल्य में इजाफा होने से मंडी में खुले बाजार में भी अधिक दाम मिलने से किसान की खुशहाली बढ़ेगी। इसके लिए 10 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होगी। इसके तहत जिले में 7600 मीट्रिक टन सहित प्रदेश में 306 खरीद केन्द्रों पर 20 मीट्रिक टन गेहंू की खरीदना निर्धारित किया।

Category

🗞
News

Recommended