Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
कार को टक्कर मारकर तोडफ़ोड़ करने व जान से मारने की नीयत से फायङ्क्षरग करने के मामले में 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी व उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी कट्टा मय तीन कारतूस व एक पिस्टल मय एक कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी बरामद की है।
कोतवाल राजेश कुमार मीना ने बताया कि कालीपहाड़ी निवासी अमित कुमार पुत्र पप्पूराम मीना ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया था कि 1 फरवरी 2025 की शाम चार बजे वह अपनी कार से चिमरावली गांव जा रहा था। रास्ते में माचाड़ी से करीब एक किलोमीटर आगे फूटी खरखड़ा के पास पहुंचा तो आरोपी काले रंग की स्कार्पियों गाड़ी से आए और उसकी गाड़ी के बगल में लाकर रिवॉल्वर दिखाकर गाड़ी को रोकने के लिए प्रार्थी व उसके साथी को धमकाया। प्रार्थी ने गाड़ी नहीं रोकी तो आरोपी मोनू पहलवान ने उसकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मारी, जिससे उसकी गाड़ी रोड़ पर आड़ी हो गई और मोनू पहलवान ने जान से मारने की नीयत से रिवॉल्वर से फायर किया। बदमाश फायङ्क्षरग व परिवादी की गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया। गठित टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मोहित उर्फ मोनू पहलवान पुत्र सीताराम मीना निवासी भूड़ा, अभय मीना उर्फ रामोतार पुत्र घमण्डी मीना निवासी खरखड़ा पलवा व सचिन मीना उर्फ लड्डू पुत्र कल्याणसहाय मीना निवासी सैंथली का बास थाना रामगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक देसी कट्टा, तीन कारतूस व एक पिस्टल मय एक कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी को जब्त किया है। कोतवाल राजेश कुमार मीना ने बताया कि मोहित उर्फ मोनू पहलवान के विरूद्ध विभिन्न थानों मे पांच मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा अभय मीना उर्फ रामोतार के विरूद्ध एक मामला राजगढ़ थाने में दर्ज हैं। सचिन मीना उर्फ लड्डू के विरूद्ध रामगढ़ थाने में एक मामला दर्ज हैं।

Category

🗞
News

Recommended