Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
होली का पर्व नजदीक आ रहा है। ऐसे में मौसम में भी उठा-पटक जारी है। बीते दो दिन से पड़ रही गर्मी के बाद आज सवेरे राजधानी जयपुर में चल रही पुरवाई ठंडी हवाओं से मौसम सर्द हो गया। लोगों को आज सवेरे हल्की सर्दी महसूस हुई। प्रदेश के अन्य जिलों में भी पुरवाई हवा चलने के समाचार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पुरवाई हवा के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आएगा और होली के बाद मौसम में एकदम से गर्माहट बढ़ेगी और गर्मी का सीजन शुरू हो जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended