Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
हिण्डौनसिटी. जिले की अ श्रेणी की कैलाश नगर कृषि उपज मंडी में नए फसली सीजन के गेहूं की उपज ने दस्तक दे दी है। गत दिवस 500 कट्टों के साथ नए गेहूं की शुरु हुई आवक दिन व दिन बढ़ने लगी है। गुरुवार को मंडी में 2 हजार कट्टा गेहूं की आवक हुई। शुरुआती तीन दिन में मंडी में करीब 5 हजार कट्टा के गेहूं का बेचान हो चुका है। कटाई के तेजी आने से व्यापारियों को आगामी सप्ताह में गेहूं की अच्छी आवक की उम्मीद है।

Category

🗞
News

Recommended