Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले में खाद्य सामग्री के सेंपल लिए जा रहे है। इसी को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशना राम कड़वासरा की ओर से गुरुवार को आगामी नवरात्रा के त्यौहार के मध्यनजर विशेष अभियान के तहत मोहनगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मोहनगढ़ में विभिन्न किराणा दुकान पर 12 किलो भगर, 7 किलो दलिया, 5 किलो मसाला इत्यादि अवधिपार सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने बताया कि किराणा दुकानों से भगर, साबूदाना, सूजी, नमक के नमूने और मिठाई की दुकान से कलाकंद सहित कुल 8 सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगामी विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended