Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
तमिलनाडु में रामेश्वरम का पवित्र रामनाथस्वामी मंदिर भारी प्रदूषण से घिरा है. नालों से निकलने वाला दूषित पानी और गंदे वातावरण के बीच सैकड़ों श्रद्धालु पवित्र अनुष्ठान करते. श्रद्धालु अग्नि तीर्थम समुद्र तट के पास गंदगी से निराश हैं. ये गंदगी रामेश्वरम के सारे वार्डों से समुद्र में बहने वाले सीवेज की वजह से है. अनुष्ठानों के लिए श्रद्धालु गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं. एक श्रद्धालु ने कहा कि मंदिर में पवित्र अहसास होना तो चाहिए था लेकिन यहां आना सेहत के लिए भारी जोखिम है. समुद्र में जाने वाला दूषित पानी ना सिर्फ समुद्र को गंदा कर रहा है बल्कि श्रद्धालुओं की सेहत के लिए भी खतरनाक है. श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री से संज्ञान लेने और तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है. 

Category

🗞
News
Transcript
00:00।
00:30मंदिर में होना तो चाहिए था पवित्र एहसास लेकिन यहाँ आना सिहत के लिए भारी जोखिम है
00:36समुद्र में जाने वाला तूशित पानी ना सिर्फ समुद्र को गंदा कर रहा है श्रदालों की सेहत के लिए भी खतरनाक है
01:00रामेश्वरम में देश भर से हजारों श्रधालों और सहलानी आते लिए
01:25वे लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि इस महतवपूर्ण तीर्थ स्थल को प्रदूशन मुक्त किया जाए

Recommended