Skip to playerSkip to main content
  • 5 months ago
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर पुलिस स्टेशन के बैरागी वाला इलाके में पानी के झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. शनिवार रात की घटना के बाद रविवार सुबह कुछ लोगों ने एक हमलावर के घर पर और अन्य आरोपियों के घर के पास आगजनी कर दी. उसके बाद पत्थरबाजी भी हुई. पत्थरबाजी में कुछ लोगों की घायल होने की भी सूचना है. मामले में अभी तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. उधर, प्रशासन ने तीनों आरोपियों के घर बुलडोजर की कार्रवाई की. मामले में अभी तक 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. 13 जून को देहरादून के बैरागी वाला इलाके में खेत में सिंचाई को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ. विवाद में एक पक्ष के दर्जनभर लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक विनोद की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी. इसके बाद मामला बढ़ गया. देर रात तक पीड़ित परिवार और ग्रामीण पुलिस थाने में डटे रहे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे. स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी पीड़ित परिवार के साथ मौजूद रहे.

Category

🗞
News
Transcript
00:03तस्वीरें उत्राखंड की राजधानी देहरादून की हैं जहां बैरागी इलाके में पानी के विवाद में शनिवार रात को एक शक्स
00:11की हत्या हो गई जिसके बाद रविवार सुबद जमकर बवाल हुआ
00:15कुछ लोगों ने हमलावरों के घरों के पास आगजही तोड़ फोड और पत्थर बाजी की
00:28तेरा जुन शनिवार की रात यहां खेत में सिचाई के लिए दो गुटों में विवाद हुआ
00:33एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक यूवक पर धारदार हत्यार से हमला कर मौत के घाट उतार
00:39दिया
00:40जिसके बाद लोगों ने पुलिस थाने पर डेरा डाल दिया और आरोपियों के खिलाफ कारेवाई की मांग की
00:45इस वारदात के बाद 14 जून की सुबह लोगों का गुसा फूट पड़ा और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर
00:52दिया
00:52इस दौरान गुसाए लोगों ने हत्या के एक आरोपि के घर में आग लगा दी
00:57पुलिस ने मौके पर पहुँच कर लोगों को समझाया और हालात को काबू किया
01:02फिलहाल घटनास्थल के आसपास वाले इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है
01:07तीन नामजद आरोपियों और 25 अग्यात लोगों के खिलाफ मामला दर्श किया गया है
01:12इलाके में पुलिस के जवान तनात है
01:15Bureau Report ETV भारत

Recommended