Skip to playerSkip to main content
  • 4 months ago
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी MAHA TET पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने परीक्षा के पर्चे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की है. पुलिस का दावा है कि TET के पेपर सेट का सौदा  1.5 करोड़ में हुआ था.  पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, कैश और कल होने वाले TET एग्जाम के क्वेश्चन पेपर के चार सेट जब्त किए हैं. जब्त प्रश्न पत्र के वेरिफिकेशन से पता चला है कि ये सेट असली एग्जाम के सवालों से मिलते हैं. इस मामले में भिवंडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच तेजी से शुरू कर दी गई है.  शुरुआती जांच से ये साफ है कि इस रैकेट के तार दिल्ली से बिहार और हरियाणा तक फैले हैं. अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी भिवंडी में असल में किसके पास आए थे, क्या उनके संपर्क में कोई लोकल एजेंट या एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन हैं और क्या इस ट्रांजैक्शन के पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है. इस बीच घटना का संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल ने रविवार को होने वाली TET परीक्षा टाल दी है. नई एग्जाम डेट जल्द ही अनाउंस की जाएगी. परीक्षा स्थगित होने से लाखों अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं. पेपर लीक होने से छात्रों में गुस्सा है.  

Category

🗞
News
Transcript
00:00T.E.T. के exam है उसका paper भिवनडी में दो पेरक में लिक हुआ
00:04महाराष्ट्र सिक्षक पात्रता परिक्षा यानी M.A.H.A. T.E.T. पेपर लिक मामले में पुलिस ने बड़ी कारवाई
00:09की है
00:09पुलिस ने परिक्षा के परचे के साथ तीन लोगों को गिरफतार किया है
00:13गुप्त सूचना के आधार पर ये कारवाई की गई
00:16पुलिस का दावा है कि T.E.T. के पेपर सेट का सौधा डेड़ करोड में हुआ था
00:22ये तीन लोग दिल्ली से यहां पे आये थे
00:25उसमें से एक जो अरुपी है वो हरयाना का है और दो अरुपी बिहार के है
00:30पुलिस ने पास से मुबाइल फोन, कैश और कल होने वाले T.E.T. एक्जाम के
00:35कोईशन पेपर के चार सेट जब्त किये हैं
00:37जब्त प्रशन पत्र के वेरिफिकेशन से पता चला है कि ये सेट असली एक्जाम के सवालों से मिलते हैं
00:43इस मामले में भीवंडी पुलिस स्टेशन में केस तर्श कर लिया गया है और पूरे मामले की जाच तेजी से
00:49शुरू कर दी गई है
00:50ये तपास एकदम सिरियस है इसलिए हमारे वरिष्ट अधिकरी उनके आदेश से एक स्पेशल इनुसिकेशन टीम विशेश तपास पतर का
01:01गठन हुआ है
01:02उसमें जो यहां के DCP है पोवन बनसोड उनको यहां पे मेन बनाया है उसमें दो ACP और 9 API
01:12PSI और लगबग 20 अधिकरी करमशरी इनके तेख एक SIT का गठन किया है और अलग-अलग राज्य में ये
01:21टीम सामने भेजी है
01:22शुरुवाती जाच से ये साफ है कि इस रैकेट के तार दिली से बिहार और हर्याना तक फैले हैं
01:28अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी भीवंडी में असल में किसके पास आये थे
01:34क्या उनके संपर्क में कोई लोकल एजेंटिया एजुकेशन इंस्टिट्यूट है और क्या इस ट्रांजेक्शन के पीछे कोई बड़ा रैकेट काम
01:42कर रहा है
01:43इस बीच घटना का संग्यान लेते हुए महरास्ट स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल ने रविवार को होने वाली TET परिक्षा टाल दी
01:52है
01:52नई एग्जाम डेट जल्द ही अनाउंस की जाएगी परिक्षा स्थगित होने से लाखो अभियार्थी प्रभावित हुए हैं ते पर लीग
02:01होने से चात्रों में गुस्सा है
02:03प्योरो रिपोर्ट एटीवी भारत

Recommended