Skip to playerSkip to main content
Smriti Irani vs Rahul Gandhi: 33% महिला आरक्षण को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर वे सच में महिलाओं के नेतृत्व का समर्थन करते हैं, तो पीएम मोदी की इस ऐतिहासिक पहल का समर्थन करें।
भारतीय राजनीति में महिला आरक्षण कानून (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) को लेकर एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण और राजनीति में उनकी भागीदारी का समर्थन करने की बात कही थी। इस बयान के बाद बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन पर पलटवार किया है।
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा कि देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक कानून पास हो चुका है। ऐसे में अगर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी वाकई महिला नेतृत्व के प्रति गंभीर हैं, तो उन्हें त्वरित रूप से इस संकल्प को लागू कराने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग करना चाहिए।
स्मृति ईरानी ने साफ शब्दों में कहा कि सिर्फ भाषणों में महिलाओं का समर्थन करना काफी नहीं है, बल्कि देश की महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए संसद में पास हुए इस कानून को धरातल पर उतारने में सकारात्मक भूमिका निभानी होगी। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच महिला आरक्षण को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है।

BJP leader Smriti Irani lashed out at Congress leader Rahul Gandhi over his recent statements supporting women's leadership. Irani urged Gandhi to support Prime Minister Narendra Modi's initiative to quickly implement the historic 33% Women's Reservation Act in Parliament and State Assemblies.

#SmritiIrani #RahulGandhi #WomenReservationBill



Also Read

Women Reservation Bill पर NDA की राह हुई आसान? शरद पवार की NCP और DMK के सॉफ्ट स्टैंड से INDIA गठबंधन में हलचल :: https://hindi.oneindia.com/news/india/women-reservation-bill-nda-gets-a-boost-ncp-and-dmks-soft-stand-sparks-buzz-in-india-bloc-1610011.html?ref=DMDesc

Women Quota Bill पर दिल्ली विधानसभा में टकराव: विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास, CM रेखा गुप्ता का तीखा हमला :: https://hindi.oneindia.com/news/delhi/delhi-assembly-women-quota-bill-censure-motion-rekha-gupta-opposition-row-1552019.html?ref=DMDesc

Women Reservation: UP में कांग्रेस का तीखा हमला, महिलाओं के लिए आरक्षण तुरंत लागू करो, BJP का दिखावा बंद! :: https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/women-reservation-bill-why-bjps-2023-promise-faces-2029-delay-unpacking-the-political-game-1550415.html?ref=DMDesc

Category

🗞
News
Transcript
00:00कॉंग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष ने एक कारिक्रम में ये कहा कि वो महिलाओं का समर्थन करते हैं
00:09आज मैं कॉंग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष से ये निवेदन करती हूँ
00:17प्रधान मंत्री मोदी ने देश भर में महिलाओं को 33% आरक्षण मिले
00:25देश की संसद में वो संसद का गौरव बढ़ाएं
00:30ऐसा प्रस्ताव ऐसा कानून पारित किया है
00:36प्रधान मंत्री मोदी ने सभी राजनेतिक दलों से ये अपील की है
00:43कि वो त्वरित रूप से महिला आरक्षण का ये संकल्प देश भर में लागू करने के लिए
00:52प्रधान मंत्री का सहयोग करें
00:55इसलिए चूंकि कॉंग्रेस पार्टी के एक एहम नेता ने
01:01महिलाओं और महिलाओं के नेत्रित्व के समर्थन की बात की है
01:06मैं उनसे कहना चाहती हूँ विनमर्ता पूर्वक कृपिया प्रधान मंत्री जी की इस मोहीम को
01:14की देश की महिलाओं को संसत में नेत्रित्व करने के लिए
01:1833% आरक्षन का बिल त्वरित रूप से लागू हो इस प्रयास में प्रधान मंत्री जी का सहियोग करें
01:30मैं ये भी जानती हूँ कि कल कॉंग्रेस के उस नेता के मंच पर हिंदु धर्म को लेकर बाते हुई
01:38कि हमारी धार्मिक सोच में ही ना सिर्फ हम ये कहते हैं कि यत्र नार्यस्तु पूज्यनते रमनते तत्र देवता
01:48लेकिन साथ ही हमारे धर्म में हमा भगवती मालक्षमी मा सरस्वती की अराधना करते हैं
01:57इसी लिए चूकी उन्होंने धर्म का आहवान किया है मैं उस एहम नेता को एक और निवेदन करती हूँ
02:09बंदे मातरम में भी जिन पंक्तियों को कॉंग्रेस मुख्याले में रोका गया उन पंक्तियों में मादुर्गा का उलेक है
02:20जिस दुर्गा स्वरूपा को हम शक्ति के केंद्र की द्रिष्टी से उपासना करते हैं
02:28उस दुर्गा मा का जैगोश वंदे मातरम का पूरा मंचन पूरा गयन कॉंग्रेस मुख्याले में हो
02:37ताकि महिलाओं के प्रती जो उन्होंने रूची और उज्जान दिखाया है उसको वो कॉंग्रेस मुख्याले और संसद में प्रधान मंत्री
02:46मोदी के 33 परसेंट महिला आरक्षन बिल को त्वरित रूप से लागू करने के संकल्प के माध्यम से
02:53जो उन्होंने कहा कल अपने कारिक्रम में कॉंग्रेस की ये नेता अपने शब्दों को आकार दे सकते हैं नरेंद्र मोदी
03:03के इस संकल्प को अपना सहीयोग दे सकते हैं
03:10देखे एक राजनेतिक दल देश की संसद से बड़ा नहीं हो सकता एक राजनेतिक दल का एक बयान देश की
03:21संसद से बड़ा नहीं होता
03:23देश की संसद देश की गरिमा देश के संविधान और देश की जनता की संरक्षक है उनकी आवाज है
03:34क्या अब हम ये सोच हमारे देश में निर्धारित करना चाहते हैं
03:39कि एक राजनेतिक दल का फर्मान देश के कानून और संसद की गरिमा और देश के सम्विधान से बढ़कर है
Comments

Recommended