Skip to playerSkip to main content
Durga Puja 2026: CM Suvendu Adhikari ने सार्वजनिक रूप से क्यों मांगी माफी? क्या है पूरा विवाद?
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दुर्गा पूजा समन्वय बैठक में पूजा समितियों को संबोधित करने से पहले सरकारी विज्ञापन में हुई बड़ी गलती पर राज्य के मुखिया के तौर पर बिन शर्त माफी मांगी है!

पश्चिम बंगाल में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर आयोजित एक भव्य समन्वय बैठक के दौरान उस वक्त हलचल मच गई, जब मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने संबोधन की शुरुआत में ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। दरअसल, राज्य के सूचना एवं संस्कृति विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक समाचार पत्र विज्ञापन में दशभुजा मां दुर्गा की पारंपरिक तस्वीर के बजाय 11 भुजाओं वाली 'त्रुटिपूर्ण' तस्वीर छप गई थी। इस गलती के सामने आते ही विपक्षी दलों (TMC और CPIM) ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया, जिसके बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार एजेंसियों और अधिकारियों को सख्त हिदायत व चेतावनी दी गई है।

माफी मांगने के साथ ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस साल दुर्गा पूजा 2026 के लिए कई ऐतिहासिक और कड़े दिशा-निर्देशों की घोषणा भी की। सरकार ने महाअष्टमी के दिन पूरे राज्य में शराब की बिक्री और बार पूरी तरह बंद (Liquor Ban) रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा, विसर्जन यात्राओं में डीजे साउंड सिस्टम (DJ Ban) पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है और ममता बनर्जी के कार्यकाल में शुरू हुए 'दुर्गा पूजा कार्निवल' को रद्द कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों से अपील की है कि वे किसी भी ऐसी थीम या प्रतिमा का निर्माण न करें जिससे सनातन धर्म या लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने जरूरतमंद पूजा कमेटियों के लिए 1 लाख रुपये की सहायता राशि, मुफ्त बिजली और फायर लाइसेंस शुल्क माफी की घोषणा भी की। जानिए वनइंडिया हिंदी पर बंगाल की राजनीति और दुर्गा पूजा के नए नियमों से जुड़ी यह खास रिपोर्ट!

West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari issued a public apology prior to addressing Durga Puja committees in Kolkata over a defective government advertisement depicting Goddess Durga with 11 arms. Adhikari assured strict warnings to responsible agencies while unveiling key festival protocols, including a total liquor ban on Maha Ashtami, a ban on DJ music during immersion, and financial aid for needy committees.


#SuvenduAdhikari #WestBengalNews #DurgaPuja2026 #KolkataNews

~PR.514~GR.122~HT.96~VG.HM~

Category

🗞
News
Transcript
00:00क्या मा दुर्गा की तस्वीर में हुई एक बड़ी गलती ने पश्चिम बंगाल की सियासत को गर्मा दिया?
00:06क्या एक सरकारी विज्यापन में मा दुर्गा को दस की जगहा ग्यारा भुजाओं के साथ दिखाये जाने के बाद
00:12मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को खुद सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी?
00:17और क्या इसी बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर ऐसे फैसले लिए गए हैं जो आने वाले दिनों में बंगाल
00:23की पूजा संस्कृती और राजनीती दोनों को बदल सकते हैं?
00:27दरसल पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा 2026 की तयारियों को लेकर सोमवार को कोलकाता के मिलन मेला प्रांगण में पूजा
00:36समित्यों और प्रशासन के साथ एक बड़ी समन्वे बैठक हुई, लेकिन बैठक शुरू होने से पहले ही एक सरकारी विज्यापन
00:43विवाद
00:43का मुद्दा बन चुका था, सूचना एवं संस्कृती विभाग की ओर से अखबारों में जारी किये गए इस विज्यापन में
00:49माद दुर्गा की पारंपरीक 10 भुजाओं वाली छवी के बजाए 11 भुजाओं वाली तस्वीर दिखाई गई थी, विज्यापन सामने आते
00:57ही �
00:58विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया, त्रिनमूल कॉंग्रिस ने इसे बंगाल की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के
01:05प्रती लापरवाही बताया, जबकि CPIM की ओर से भी इस गलती पर सवाल उठाए गये, विवाद बढ़ता देख मुख्यमंत
01:25से ये चूक हुई, उसे चेतावनी दी गई है, और भविश्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए सावधानी
01:32बढ़ती जाएगी, यानि सरकार ने इस तस्वीर को जान बूज कर की गई कारवाई नहीं, बलकि विज्यापन तयार करने में
01:39हुई गलती बताया है, लेक
01:55जिमें महा अश्टमी के दिन सभी शराब की दुकाने और बार बंद रहेंगे, यानि इस दिन पूरे पश्चम बंगाल में
02:01शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल महा अश्टमी 19 अक्टूबर को है, सरकार
02:08ने इसे पूजा के स
02:09सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक बताते हुए शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल पर जोर दिया है, इसके साथ ही दुर्गा
02:17पूजा पंडालों और विसरजन जुलूसों में डीजे और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर भी पाबंदी लगाने का फैस
02:24सरकार का तर्क है कि इससे कानून व्यवस्था बनाए रखने और पूजा के पारंप्रेक स्वरूप को बरकरार रखने में मदद
02:31मिलेगी।
02:53पूजा मंत्री ने पूजा समितियों को थीम और प्रतिमाओं को लेकर भी सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा
02:59कि ऐसी थीम या प्रस्तुती से बचना चाहिए जिससे सनातन धर्म या लोगों की धार्मिक भावनाये आहत हों।
03:23इसके अलावा बिजली और फायर सेफ्टी लाइसेंस से जुड़े शुल्क में राहत देने की घूशना की गई है।
03:29सरकार ने बड़े बजट वाली समितियों से सरकारी अनुदान पर निर्धर न रहने की अपील भी की है।
03:35यानि एक तरफ मा दुर्गा की तस्वीर में हुई गलती पर मुख्यमंत्री की सार्वजनिक माफी तो दूसरी तरफ दुर्गा पूजा
03:42के नियमों में बड़े बदलाव।
03:43शराब पर रोक, दीजे पर बैन, कार्निवल खत्म और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील। इन फैसलों ने साफ
03:51कर दिया है कि बंगाल में 2026 की दुर्गा पूजा कई माइनों में पहले से अलग होने वाली है।
03:57अब बड़ा सवाल यही है कि क्या ये फैसले सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा है या इनके पीछे बंगाल की
04:04बदली हुई राजनीतिक दिशा की भी जलक दिखाई दे रही है।

Recommended