Skip to playerSkip to main content
  • 7 weeks ago
क्या कुछ विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स व्यूज और सनसनी फैलाने के लिए जानबूझकर भारत की एकतरफा और अपमानजनक छवि पेश करते हैं?

हाल ही में अमेरिकी यूट्यूबर टायलर ओलिविएरा (Tyler Oliveira) ने कर्नाटक के एक छोटे से गाँव गुम्मटापुरा के स्थानीय 'गोरेहब्बा' उत्सव पर वीडियो बनाया और उसे भड़काऊ टाइटल दिया। सोचने वाली बात यह है कि भारत में काशी की विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली, मुंबई का गणेशोत्सव और ओडिशा की रथयात्रा जैसे भव्य सांस्कृतिक उत्सव हैं, लेकिन कुछ क्रिएटर्स जानबूझकर ऐसे विषय चुनते हैं जिनसे नकारात्मक रूढ़िवादिता (Racist Stereotypes) को बढ़ावा मिले।

आज जब दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों का नेतृत्व भारतीय कर रहे हैं, तब भी सोशल मीडिया एल्गोरिदम ऐसे कंटेंट को बढ़ावा देकर भारत विरोधी टिप्पणियों को हवा दे रहा है। जानिए इस सनसनीखेज कंटेंट गेम की कड़वी सच्चाई!

Category

📚
Learning

Recommended