Skip to playerSkip to main content
  • 2 weeks ago
अगले पांच दिनों देश के कम से कम बीस राज्यों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, यहां गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलाने का अनुमान है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर तक बारिश होने की उम्मीद है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 10 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 7 से 9 अक्टूबर के बीच गरज के साथ बारिश की संभावना है.  उत्तर प्रदेश में जहां हाल ही में हुई भारी बारिश में जान-माल का बहुत नुकसान हुआ है, वहां भी अलर्ट है. जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 6 से 8 और फिर 10 अक्टूबर को बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 5 से 10 अक्टूबर तक बारिश होने की उम्मीद है, जबकि उत्तराखंड में 5 से 10 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में 5 से 10 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भी इस दौरान बारिश हो सकती है. 

Category

🗞
News
Transcript
00:03अगले 5 दिनों देश की कम से कम 20 राजियों में बारिश की संभावना है।
00:30हाँ हाल ही में हुई भारी बारिश में जानमाल का बहुत नुकसान हुआ वहाँ भी अलर्ट है।
01:03मध्य भारत के 36 गड़ में 6 से 10 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है।
01:17तिलंगाना में 5 और 6 अक्टूबर को और केरल इसी दौरान बारिश का अनुमान लगाया गया है।
01:23Bureau Report, ETV भारत

Recommended