Skip to playerSkip to main content
  • 3 weeks ago
बारां: जिले के भंवरगढ़ कस्बे में इन दिनों चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है. गुरुवार रात को नकाबपोश लुटेरों का एक गिरोह कस्बे की गलियों में घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है.  सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि गिरोह के सदस्य एक मकान के सामने रुकते हैं और फिर आगे चल देते हैं. लोगों का कहना है कि इन दिनों चोरों के गिरोह से कस्बे में दहशत का माहौल है. बीती रात चोरों ने गांव में जमकर उत्पात मचाया.भंवरगढ़ थानाधिकारी गोपीलाल आर्य ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गत रात्रि को यह चोर गिरोह एक किसान का लहसुन चुराकर ले गया और चोरों ने ममता राठौर के घर को निशाना बनाया. चोरों ने घर के एक ताले को तोड़ दिया था और दूसरे ताले को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे.   इसी दौरान ममता राठौर की नींद खुल गई और उनके जागने से पांचों नकाबपोश चोर मौके से फरार हो गए. पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में पांच नकाबपोश चोर साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं. सूचना पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौका मुआयना किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रात में अपने घरों, दुकानों और गोदामों में मजबूत ताले लगाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. 

Category

🗞
News
Transcript
00:28Transcription by CastingWords
00:37Transcription by CastingWords

Recommended