कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है और उन्होंने अपनी आने वाली किताब के बारे में पहला पोस्ट साझा किया. सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की एक प्रति हाथ में लिए हुए अपना वीडियो भी साझा किया. उन्होंने अपनी किताब को "प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की जगह खोजने की कहानी" के रूप में जिक्र किया. वीडियो में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनि गांधी को अपनी किताब की पहली प्रति प्राप्त करते हुए और इस अवसर पर अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ मिठाई खाते करते हुए देखा जा सकता है. सोनिया गांधी ने बताया कि किताब में बहुत सारी तस्वीरें हैं. पिछले महीने हार्पर कॉलिंस इंडिया ने कहा था कि वह 10 नवंबर को भारत में सोनिया गांधी की इस किताब को प्रकाशित करेगा. सोनिया गांधी के इस संस्मरण में राजीव गांधी से उनकी शादी और अपनी सास, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से उनके परिचय के साथ-साथ भारतीय जीवन में ढलने की उनकी कोशिशों के बारे में बताया गया है, जिसमें हिंदी सीखना, साड़ी पहनना और भारतीय भोजन और संस्कृति को अपनाना शामिल है. इसमें गांधी परिवार के जीवन को झकझोर देने वाली तीन बड़ी त्रासदियों के बारे में बताया गया है, जिसमें संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत, इंदिरा गांधी की हत्या, और राजीव गांधी की हत्या का भी जिक्र है. किताब में 2004 के चुनाव के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत से जुड़ी घटनाओं भी जिक्र है. उस वक्त सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री बनने से इनकार कर दिया था और इसके बजाय उन्होंने पार्टी और उसके गठबंधन का नेतृत्व किया, जिसने एक दशक तक देश पर शासन किया.Conclusion: