कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में पटना में बीजेपी ने जोरदार प्रदर्शन किया। डाकबंगला चौराहे पर बीजेपी नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने खरगे और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और खरगे का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन के दौरान चक्का जाम भी किया गया। खरगे के बयान को लेकर बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है।
#MallikarjunKharge #NarendraModi #BJP #Congress #RahulGandhi #PatnaNews #BiharPolitics #PoliticalNews #TehelkaNews