कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को ‘मूर्खों की टोली’ बताते हुए कहा कि पहले लगता था कि राहुल गांधी ही ऐसे बयान देते हैं, लेकिन अब पूरी पार्टी उसी रास्ते पर चलती दिखाई दे रही है। गिरिराज सिंह ने नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस के राजनीतिक भविष्य पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का राजनीतिक प्रभाव खत्म हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय तक सत्ता में बने रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि खरगे को उनके बयान के लिए देश की जनता से जवाब मिलेगा।
#GirirajSingh #MallikarjunKharge #RahulGandhi #Congress #BJP #PMModi #PoliticalNews #IndianPolitics #TehelkaNews