दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सूर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पूर्वांचल के लाखों परिवारों की आस्था, भावनाओं और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा उत्सव है। दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को भी इस महापर्व के दौरान अपने गांव, परंपराओं और अपनों से जुड़ाव का वही एहसास होना चाहिए।