सिरोही जिले के आबूराज क्षेत्र में पैंथर और भालू के आमने-सामने आने का रोमांचित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. यह वीडियो सालगांव रोड का है, जहां जंगल से निकलकर पैंथर और भालू अचानक सड़क पर आ गए. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर आए भालू को देखकर पैंथर उसे घूरने लगता है. वहीं, भालू भी पीछे हटने के बजाय पैंथर के सामने खड़ा हो जाता है. कुछ सेकंड तक दोनों वन्यजीव एक-दूसरे के सामने डटे रहते हैं और एक-दूसरे को डराने की कोशिश करते नजर आते हैं. इसके बाद भालू जंगल की ओर रवाना हो जाता है.