Skip to playerSkip to main content
  • 3 minutes ago
नई दिल्ली: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली के ओखला फेस-3 में भाजपा नेताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया. इस कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी मौजूद रहे. स्थानीय पार्षद राजपाल सिंह की पहल पर नगर निगम पार्क में सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका अनावरण आज किया गया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि आने वाली युवा पीढ़ी को उनके जीवन और राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरणा लेनी चाहिए. वहीं, हर्ष मल्होत्रा ने कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 1984 में दिल्ली में सिखों के साथ जो नरसंहार हुआ, उसके जख्म आज भी परिवारों के दिलों में हैं. ऐसे में कांग्रेस का इस तारीख के आसपास रैली करना सिख परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है.

Category

🗞
News
Transcript
00:00कि मैं बहुत-बहुत सादुवाद देता हूं हमारे शिरिम्यवाद पुरी के बहुत करमट यह शस्वी पारशत पार्टी के और निगम
00:11के वरिश्ट नेता राजपाल सिंग जी को जिन्नोंने यह बीड़ा उठाया कि इस नगर निगम के पार्क में देश के
00:20पहले उप्रदान
Comments

Recommended