भारत सरकार ने चार साल की सेवा पूरी कर चुके 'अग्निवीरों' के हक में बड़ा फैसला लिया है. 75 प्रतिशत 'अग्निवीरों' को दो साल का सेवा विस्तार दिया गया है. इस साल सेना से बाहर होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीर अब दो साल और सेवा कर सकेंगे, यानी उनका कार्यकाल अब 6 साल का होगा. इस फैसले की जानकारी देते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को कहा, "आज भारतीय रक्षा बलों और हमारे 'अग्निवीरों' के लिए बहुत अहम दिन है. कैबिनेट ने सभी अग्निवीरों के लिए इंडियन डिफेंस फोर्सेज में शामिल होने का रास्ता बनाया है. जैसा कि आप जानते हैं, 'अग्निपथ' स्कीम 14 जून, 2022 को शुरू की गई थी. उस समय, यह कहा गया था कि अग्निवीरों का लगातार प्रदर्शन मूल्यांकन (Performance Evaluation) होगा और स्कीम की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी."