सतना: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरमाई रोड पर रेग्जीन की शॉप में अचानक भीषण आग लग गई. शॉप तीसरे माले पर बनी थी. आग चौथे माले से तीसरे फ्लोर से होते हुए भूतल तक पहुंच चुकी थी. धुएं के गुबार और आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का रेस्क्यू शुरू किया गया. अब तकक 25 दमकलों की मदद से पानी छिड़का जा रहा है, लेकिन आग काबू नहीं हुई है. मौके पर सिटी एसडीएम राहुल सिलाडिया, नगर निगम महापौर योगेश ताम्रकार, नगर निगम कमिश्नर नागार्जुन गौड़ा सहित कई कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद हैं. आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. यह रेग्जीन की दुकान मुकेश खेलवानी की है. दुकानदार में फायर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे. निगम कमिश्नर नागार्जुन बी गौड़ा ने कहा, ''आगजनी की घटना हुई है. अभी आग बुझाने का प्रयास जारी हैं. घटना के सभी पहलू की जांच की जाएगी. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर वैधानिक कार्रवाई की.''