गुना: मध्य प्रदेश के गुना में फतेहगढ़ थाना अंतर्गत कुमारी गांव में आग लगने की घटना सामने आई है. किसान पप्पू धाकड़ के मकान में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया. ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि एक से डेढ़ घंटे लग गए, तब जाकर आग पर काबू पाया गया. वहीं घटना में झुलसे दो लोगों को राजस्थान रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों ही शख्स 20-30 प्रतिशत जल गए हैं. इसके साथ ही घर में रखी किसान की लाखों की फसल जलकर खाक हो गई है. थाना प्रभारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि पूरी घटना कुमारी गांव की है. जहां शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है. जिसमें दो व्यक्ती आग से घायल हुए हैं, जिनको कोटा रेफर किया गया है."
Comments